Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में सड़कों की दुर्दशा के बारे में बता रहा था शख्स तभी कैमरे के सामने पलटा ई-रिक्शा

short by shashank mishra / on Thursday, 15 September 2022
उत्तर प्रदेश के बलिया में सड़कों की दुर्दशा के बारे में एक रिपोर्टर के स्थानीय शख्स से बातचीत करने के दौरान एक ई-रिक्शा कैमरे के सामने ही पलट गया। घटना का वीडियो सामने आया है। शख्स ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने की प्रतिदिन ऐसी 20 से ज़्यादा घटनाएं होती हैं जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।