कार्लोस ब्रैथवेट के घर बेटी ने लिया जन्म, ईडन गार्डन्स के नाम पर रखा उसका नाम
वेस्टइंडीज़ के पूर्व टी20I कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट और उनकी पत्नी जेसिका के घर एक बेटी ने जन्म लिया है। ब्रैथवेट ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "नाम याद रखना... ईडन रोज़ ब्रैथवेट।" ब्रैथवेट ने नाम ईडन गार्डन्स के नाम से प्रेरित होकर रखा है जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 4 छक्के जड़कर वेस्टइंडीज़ को टी20 विश्व कप 2016 जिताया था।
read more at CricTracker


