बारिश के चलते लखनऊ में हुए जलभराव में सड़क पर आधी डूबी कारें; वीडियो हुआ वायरल
बारिश के चलते लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास हुए जलभराव का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कारें आंशिक रूप से पानी में डूबी दिख रही हैं। वीडियो पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "लखनऊ में दिखता अब वेनिस का कहर है।" अन्य यूज़र ने कहा, "हर मॉनसून में ऐसा होता है।"
read more at हिन्दुस्तान


