Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनसीडब्ल्यू को 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की करीब 31,000 शिकायतें मिलीं

short by अनिल कुमार / on Sunday, 1 January, 2023
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31,000 शिकायतें मिलीं जो 2014 के बाद सबसे अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 54.5% (16,872) जबकि दिल्ली से 3,004, महाराष्ट्र से 1,381, और बिहार से 1,368 शिकायतें मिलीं। आंकड़ों के अनुसार, 2021 में एनसीडब्ल्यू को 30,864 शिकायतें मिली थीं।
read more at भाषा