Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मजूमदार-शॉ ने फाल्गुनी के भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बनने पर दी बधाई

short by रौनक राज / on Wednesday, 10 November, 2021
बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने बुधवार को उन्हें पछाड़कर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बनने पर नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर को बधाई दी है। मजूमदार-शॉ ने ट्वीट किया है, "शानदार शुरुआत! फाल्गुनी नायर बधाई हो- आपने हम महिला उद्यमियों को बेहद गौरवान्वित किया👏👏👏।" ब्लूमबर्ग के मुताबिक, फाल्गुनी की संपत्ति बढ़कर $6.5 अरब हो गई है।
read more at Twitter