Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सहारा समूह के मानहानि केस में कोर्ट ने 'बैड बॉय बिलियनेयर्स' के निर्माताओं को किया तलब

short by Gunjan Goswami / on Thursday, 14 October 2021
लखनऊ की एक अदालत ने सुब्रत रॉय के सहारा समूह द्वारा दायर मानहानि मामले में डॉक्यूमेंट्री 'बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया' के निर्माताओं को तलब किया। डॉक्यूमेंट्री में बिज़नेसमैन सुब्रत रॉय, विजय माल्या, नीरव मोदी और रामलिंग राजू के शुरुआती जीवन और उनकी तरक्की को दिखाया गया था। बकौल सहारा, डॉक्यूमेंट्री में रॉय को भगौड़े माल्या व मोदी जैसा दिखाया गया।