बीजेपी कार्यकर्ता बनकर काम कर रही पुलिस: सपा मीडिया से जुड़े शख्स की गिरफ्तारी पर अखिलेश
उत्तर प्रदेश में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक की गिरफ्तारी पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "पुलिस-प्रशासन सब बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, उनका नियम-कानून व न्याय से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं जब पुलिस मुख्यालय पहुंचा तो वहां कोई नहीं दिखा, उम्मीद करो उत्तर प्रदेश में किसकी सुनवाई होगी।"
read more at Twitter


