Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के 60 एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ को हटाकर निजी सुरक्षाकर्मी किए जाएंगे तैनात

short by shashank mishra / on Saturday, 24 September 2022
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बताया है कि देश के 60 हवाई अड्डों पर कम महत्वपूर्ण वाले स्थानों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को हटाकर कुल 1,924 निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एएआई ने कहा, "इन सीआईएसएफ कर्मियों को अन्य एयरपोर्ट पर तैनात किया जा सकता है।" बकौल एएआई, इस कदम से सुरक्षा खर्च कम होगा।
read more at भाषा