ऐसा असम में होता तो 5 मिनट में हिसाब कर देते: इंस्पेक्टर को अकबरुद्दीन की धमकी पर हिमंत
हैदराबाद (तेलंगाना) की चुनावी रैली में एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा एक इंस्पेक्टर को धमकाते हुए 'समर्थकों को इशारा कर दिया तो दौड़ना पड़ेगा' कहने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा काम असम में होता तो हम 5-मिनट में हिसाब कर देते।" मामले में अकबरुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


