शाहरुख से यूज़र ने पूछा- आपके घर का बिजली का बिल कितना आता है?; उन्होंने दिया जवाब
अभिनेता शाहरुख खान से गुरुवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक यूज़र ने पूछा, "आपके घर का बिजली का बिल हर महीने कितना आता है?" जवाब में शाहरुख ने कहा, "हमारे घर में प्यार का नूर फैला है। उसी से रोशनी होती है...बिल नहीं आता।" गौरतलब है, शाहरुख आगामी फिल्म 'जवान' में नज़र आएंगे।
read more at जनसत्ता


