ऑस्ट्रेलिया के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंजाबी भाषा
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पब्लिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में पंजाबी भाषा को शामिल किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा मंत्री सू एलेरी ने कहा कि पाठ्यक्रम में पंजाबी भाषा को जोड़ने से वह खुश हैं और इससे छात्रों को भविष्य में रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।
read more at Hindustan Times


