जांच में बाधा डालने के लिए जैकलीन ने अपने फोन से डिलीट किया था सुकेश से जुड़ा डेटा: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार्जशीट में कहा है कि जैकलीन फर्नांडिस ने खुद को और अपने परिवार को बचाने के मकसद से 'जांच में बाधा डालने' के लिए अपने फोन से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा डेटा 'जानबूझकर' डिलीट किया था। जैकलीन ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों से भी सुकेश से संबंधित डेटा अपने फोन से हटाने को कहा था।


