Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डेटा की सुरक्षा को लेकर संसदीय समिति के सामने पेश होंगे आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 24 August 2022
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के प्रतिनिधि यात्रियों के डेटा की सुरक्षा और निजता को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति के सामने पेश होंगे। गौरतलब है, आईआरसीटीसी ने यात्रियों के डेटा (नाम, फोन नंबर आदि) के मुद्रीकरण का फैसला किया है जिसके लिए उसने एक टेंडर जारी किया था।