गुजरात में दो अनाथ आदिवासी लड़कों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, उनकी पढ़ाई की ली ज़िम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात में दो अनाथ आदिवासी लड़कों से मिले। अवि व जय नामक इन दो भाइयों ने 6-साल पहले अपने माता-पिता को खोया था और तब से वे एक-दूसरे की देखभाल करते हैं व मज़दूरी के साथ-साथ स्कूल में पढ़ते भी हैं। अवि ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह हमारी शिक्षा की ज़िम्मेदारी लेंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


