Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कीव में लोग सबसे अधिक ठंड का कर रहे हैं अनुभव: कीव के मेयर

short by अनिल कुमार / on Wednesday, 23 November, 2022
कीव (यूक्रेन) के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा है कि बुनियादी ढांचों पर रूसी हमले के कारण शहर में लोगों को सर्वाधिक ठंड का अनुभव हो रहा है। जर्मन अखबार बिल्ड ने क्लिट्स्को के हवाले से कहा, "द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यहां सर्वाधिक ठंड है।" उन्होंने कहा कि 'अत्यधिक खराब स्थिति' पर लोगों को स्थानांतरित किया जा सकता है।
read more at DW News