Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गेंद रोकते समय साथी खिलाड़ी से टकराने के बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया श्रीलंकाई खिलाड़ी

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 15 January, 2023
विराट कोहली का शॉट बाउंड्री पर रोकने की कोशिश में श्रीलंकाई टीम के साथी खिलाड़ी जेफ्री वेंडरसे से टकराने के बाद क्रिकेटर अशीन बंडारा को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। बंडारा ने गेंद रोकने के लिए डाइव लगाया था लेकिन उनका पैर वेंडरसे से टकरा गया और दोनों को चोटें आईं। इसके बाद मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
read more at CricTracker