महाराष्ट्र में जालना के पुलिस अधीक्षक समेत कई शीर्ष पुलिस अधिकारियों का किया गया तबादला
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को जालना के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी समेत कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आदेश के अनुसार, दोशी का पुणे स्थित अपराध जांच विभाग (सीआईडी) में तबादला किया गया है जबकि आईपीएस अधिकारी अनुज तारे को वाशिम, श्रीकांत धिवरे को धुले और विशाल सिंगुड़ी को अमरावती (देहात) का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
read more at दिप्रिंट


