Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके में महिला ने 3 साल में 2000 बार इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर कहे अपशब्द, हुई 22 हफ्तों की जेल

short by श्वेता भारती / on Saturday, 20 April, 2024
यूके की 56 वर्षीय एक महिला को इमरजेंसी नंबर '999' पर 3 साल में 2,000 बार कॉल करने और कॉल रिसीव करने वाले को अपशब्द कहने का दोषी पाए जाने पर 22 हफ्तों की जेल हुई है। महिला ने 2021-2023 के बीच 17 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल किया था। महिला को 18 मार्च 2024 को सज़ा सुनाई गई थी।
read more at Independent