Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 6 January, 2024
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले के मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ईडी ने इस नोटिस को सभी हवाईअड्डों और सीमा सुरक्षा बल के साथ भी साझा किया है। बकौल रिपोर्ट, शेख ने शुक्रवार को बांग्लादेश भागने की कोशिश की थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।