नेपाली विमान के दुर्घटनास्थल पर बर्फबारी के कारण आज रोका गया बचाव अभियान: अधिकारी
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के महाप्रबंधक प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि तारा एअर के लापता विमान के एक नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है और उसकी खोज व बचाव अभियान आज (रविवार) के लिए रोक दिया गया है। बकौल महाप्रबंधक, संभावित दुर्घटनास्थल पर बर्फबारी के कारण बचाव अभियान रोका गया है। विमान में 4 भारतीय समेत 22 यात्री थे।
read more at ANI


