Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विवाद के बाद इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों की सेना जैसी वर्दी में किए जाएंगे बदलाव

short by शिव / on Thursday, 16 May, 2024
इंदौर (मध्य प्रदेश) में नगर निगम के कर्मचारियों को दी गई सेना जैसी वर्दी में विवाद के बाद बदलाव किए जाएंगे। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अतिक्रमण रोधी दस्ते के कर्मचारियों को अनुशासन के लिए वर्दी दी गई थी। उन्होंने कहा, "जाने-अनजाने में किसी की भावना आहत हो रही हो तो वर्दी में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।"
read more at भाषा