Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹37 करोड़ कैश बरामद होने के केस में ईडी ने झारखंड के मंत्री आलमगीर को किया गिरफ्तार

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 15 May, 2024
झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹37 करोड़ कैश बरामदगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आलमगीर को लगातार दूसरे दिन बुधवार को रांची स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। गौरतलब है, आलमगीर के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से ₹32 करोड़ कैश मिला था।