भारत लौटे आरजेडी प्रमुख लालू यादव, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पिछले साल गए थे सिंगापुर
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को सिंगापुर से भारत लौट आए। लालू का दिसंबर 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जिसके बाद से वह सिंगापुर में ही थे। 'एएनआई' द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लालू दिल्ली एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे नज़र आए और उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
read more at हिन्दुस्तान


