यूपी के डॉक्टर ने कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के पल्लव वाजपेयी नामक एक डॉक्टर ने कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, डॉक्टर पल्लव ने कार ओवरटेक करने को लेकर मारपीट किए जाने की बात कही है। इससे पहले विश्वास ने पल्लव द्वारा उनके काफिले की एक कार को टक्कर मारे जाने का दावा किया था।
read more at जनसत्ता


