Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यौन अपराधियों को जेल अवधि घटाने के बदले रासायनिक बंध्याकरण की पेशकश करेगा थाईलैंड

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 12 July, 2022
थाईलैंड जल्द ही यौन अपराधियों के स्वैच्छिक रासायनिक बंध्याकरण से संबंधित कानून को अंतिम रूप दे सकता है। थाईलैंड की सीनेट ने इस संबंध में विधेयक पारित किया है जिसके तहत यौन अपराधियों को उनकी सज़ा कम करने के बदले रासायनिक बंध्याकरण करवाने की पेशकश की जाएगी। वहीं, दोषियों को उनका टेस्टोस्ट्रोन घटाने के लिए इंजेक्शन की पेशकश की जाएगी।
read more at ANI News