Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बस व ट्रक की टक्कर में यूपी में हुई 6 लोगों की मौत, 45 लोग हुए घायल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 17 July, 2022
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को नैशनल हाईवे पर कोसी पुल के पास बस व ट्रक की टक्कर में 1 महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना में 45 लोग घायल हुए जिनका इलाज रामपुर के ज़िला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।