बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने नंद किशोर यादव, तेजस्वी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव को गुरुवार को बिहार विधानसभा का स्पीकर चुना गया। स्पीकर के निर्विरोध चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उन्हें आसन तक लेकर गए। इस दौरान तेजस्वी ने नंद किशोर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी इससे पहले बिहार विधानसभा के स्पीकर थे।
read more at News18 हिंदी


