उन्होंने बड़े प्रोजेक्ट्स का वादा किया: वेदांता के प्लांट को लेकर पीएम से बातचीत पर शिंदे
वेदांता-फॉक्सकॉन द्वारा गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, "मैंने पीएम से यहां...उद्योगों को बढ़ावा देने का अनुरोध किया है...क्योंकि यहां...संभावना, बुनियादी ढांचा और क्षमता है।" बकौल शिंदे, पीएम ने महाराष्ट्र में बड़े प्रोजेक्ट्स को लाने में मदद का वादा किया है।


