पेटीएम के आईपीओ निवेशकों की संपत्ति 2 महीने में आधे से ज़्यादा घटी
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के शेयरों ने गुरुवार को ₹1,030/शेयर का अपना न्यूनतम स्तर छुआ और ₹2,150/शेयर पर आईपीओ में निवेश करने वालों की संपत्ति आधे से अधिक घट गई। आईपीओ मूल्य पर कंपनी का मूल्यांकन ₹1.39 लाख करोड़ था जो ₹70,000 करोड़ रह गया है। गौरतलब है, मैक्वॉरी ने पेटीएम को 'कमज़ोर प्रदर्शन' वाली रेटिंग दी है।
read more at BSE


