Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ोमैटो ने अपने ऐप पर रोकी 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सर्विस

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 23 January, 2023
ज़ोमैटो ने अपने ऐप से 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सर्विस 'ज़ोमैटो इंस्टेंट' के तहत ऑर्डर करने के फीचर पर रोक लगा दी है। इस सर्विस को पिछले साल दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। हालांकि, ज़ोमैटो के एक प्रवक्ता ने इस फीचर के बंद होने की खबरों का खंडन किया है।
read more at Moneycontrol