गोवा अग्निकांड क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, कोर्ट ने खारिज़ की अग्रिम ज़मानत याचिका
गोवा के नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक गौरव व सौरभ लूथरा को दिल्ली के कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने भाइयों की अग्रिम ज़मानत याचिका को खारिज़ कर दिया है। गौरतलब है, लूथरा भाइयों के क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, घटना के बाद दोनों थाईलैंड भाग गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


