सर्जरी के दौरान सैफ अली खान की रीढ़ के पास मिला चाकू का टुकड़ा: डॉक्टर
मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि सर्जरी के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का टुकड़ा मिला है। अभिनेता पर कई हमले हुए और उनकी सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा, ''उन्हें चाकू जैसी नुकीली चीज़ से 6 घाव लगे हैं, जिनमें से 2 गहरे हैं।''


