पीएम मोदी ने चीन बॉर्डर के पास नॉर्थ ईस्ट के पहले इमरजेंसी रनवे पर की लैंडिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर स्थित नॉर्थ ईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर लैंडिंग की। यह ईएलएफ चीन बॉर्डर के करीब बनाया गया है। पीएम मोदी C-130J विमान में सवार थे और उन्होंने एयर शो देखा। भारतीय वायु सेना के सुखोई Su-30MKI ने भी इस ईएलएफ से उड़ान भरी।
read more at हिन्दुस्तान


