गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके के साथ उठता दिखा आग का गुबार
भरूच (गुजरात) में संगवी ऑर्गेनिक्स कंपनी में रविवार को भीषण आग लग गई। 10 से अधिक फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि देखते-ही-देखते केमिकल फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया और धमाके के साथ आग का गुबार उठता दिखा। प्रशासन ने कंपनी परिसर और आसपास के इलाके खाली कराए हैं।
read more at Hindustan Times


