पाकिस्तान में महिला TV एंकर की हत्या, पति ने कहा- गलती से चली गोली
पाकिस्तान की मशहूर टीवी एंकर राबिया अहसान की रविवार को रावलपिंडी स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति अहसान ताहिर खान ने पुलिस के सामने गोली चलाने की बात कबूल करते हुए कहा कि गोली गलती से चली। फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो-जरदारी ने गहन जांच और महिला पेशेवरों को बेहतर सुरक्षा की मांग की।
read more at Newsbytesapp


