₹200 वाले जूते पहनता था, इशान भैया ने 6 जोड़ी स्पाइक्स दिलवाए: SRH के शाकिब
एसआरएच के पेसर शाकिब हुसैन ने अपनी वित्तीय दिक्कतों को लेकर बात करते हुए कहा है, "इशान भैया ने मुझे 6 जोड़ी स्पाइक्स दिलवाए।" शाकिब ने कहा कि वह पहले सड़क पर बिकने वाले ₹200-300 के जूते पहनते थे। उन्होंने कहा, "मैं ₹12,000-15,000 के जूते कैसे पहन सकता था?" गौरतलब है, शाकिब और इशान किशन दोनों बिहार निवासी हैं।
read more at X


