शार्क के बीच घुटनों पर बैठा शख्स, पानी के अंदर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज़; तस्वीर हुई वायरल
इंग्लैंड के जेम्स वाल्श ने अपनी गर्लफ्रेंड पेज कुक को इंग्लैंड के स्केग्नेस एक्वेरियम के शार्क टैंक में डाइविंग के दौरान शादी के लिए प्रपोज़ किया जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। अनोखे प्रपोज़ल को लेकर पेज ने कहा, "मैं हैरान थी...मैंने इस प्रपोज़ल का जवाब ओके का हैंड सिग्नल देकर दिया...यह मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा दिन था।"
read more at TV9 भारतवर्ष


