पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी होंगी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। रविवार को 'आप' कार्यालय में हुई पार्टी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में 'आप' ने 22 सीटें हासिल की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया था।
read more at इंडिया टीवी


