छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की हुई मौत, CM ने किया मुआवज़े का एलान
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ज़िले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 5 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजन को ₹4-₹4 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है।
read more at लेटेस्टली


