भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के पीएनबी घोटाले पर बनेगी नेटफ्लिक्स फिल्म: रिपोर्ट
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के ₹13,000 करोड़ के पीएनबी घोटाले पर नेटफ्लिक्स फिल्म बनाई जाएगी। बकौल रिपोर्ट, फिल्म का निर्देशन पलाश वासवानी करेंगे जबकि विक्रम मल्होत्रा की कंपनी अबंडंटिया एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस करेगी। फिल्म की कहानी पवन सी. लाल की किताब 'फ्लॉड: द राइज़ ऐंड फॉल ऑफ इंडियाज़ डायमंड मोगुल नीरव मोदी' पर आधारित होगी।
read more at PINKVILLA


