डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप केस में मिली ज़मानत, महिला बोली- सहमति से लिव इन में थी
दिल्ली हाईकोर्ट ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप केस में ज़मानत दे दी है। महिला ने हलफनामा दाखिल कर कोर्ट में बताया कि वह सनोज मिश्रा के साथ सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में थी और विरोधियों के बहकावे में आकर रेप केस दर्ज करवाया था। गौरतलब है कि पुलिस ने 30 मार्च को सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
read more at News18 हिंदी


