'धुरंधर 2' बनी भारत में कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भारत में कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। रिलीज़ के 20वें दिन फिल्म ने भारत में ₹10.10 करोड़ कमाए जिससे भारत में उसका नेट कलेक्शन ₹1,033.37 करोड़ हो गया। इसके साथ ही फिल्म ने प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया जिसने भारत में ₹1,030.42 कमाए थे।
read more at ABP Live


