छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली में क्या अंतर है?
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहते हैं। पुराणों के मुताबिक, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध कर 16,100 कन्याओं को मुक्त किया था। बड़ी दिवाली जिसे मुख्य दिवाली भी कहते हैं, कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे।
read more at TV9 भारतवर्ष


