Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पोम-पोम पकड़कर चीयरलीड कर रहे रोबोट्स से 'भटका ध्यान', मुंह के बल गिरा रेस में दौड़ रहा रोबोट

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 25 August, 2026
बीजिंग (चीन) में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोबोट्स के एक ग्रुप द्वारा चीयरलीड किए जाने के दौरान एक रोबोट का 'ध्यान भटक' गया। रोबोट बाधा दौड़ में हिस्सा ले रहा था और ध्यान भटकने से वह लड़खड़ाकर मुंह के बल गिर पड़ा। गौरतलब है, चीयरलीडिंग रोबोट्स पोम-पोम पकड़कर डांस कर रहे थे।
read more at X