UGC ने रैगिंग रोधी मानदंडों को लेकर 18 मेडिकल कॉलेजों को भेजा कारण बताओ नोटिस
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने रैगिंग रोधी नियमों का अनुपालन न करने पर देश के 18 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली, तमिलनाडु, असम और पुद्दुचेरी के 2-2, आंध्र प्रदेश और बिहार के 3-3 और मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का एक-एक कॉलेज शामिल है।
read more at भाषा


