ट्रंप से डिबेट के दौरान यात्रा की थकान के कारण लगभग सो गया था: जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान वह लगभग सो गए थे। उन्होंने कहा कि यात्रा से हुई थकावट के कारण डिबेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, "मैंने बहस से पहले कुछ यात्राएं कीं, अपने स्टाफ की बात नहीं सुनी।"
read more at Hindustan Times


