Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज रात 8 बजे से 5 दिन के लिए बंद रहेगा पासपोर्ट सेवा पोर्टल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 29 August, 2024
टेक्निकल मेंटेनेंस के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल आज (29 अगस्त) रात 8 बजे से 2 सितंबर सुबह 6 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगा। पासपोर्ट सेवा सपोर्ट ने X पर बताया, "इस अवधि में सिस्टम नागरिकों और अधिकारियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। 30 अगस्त के सभी अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल किया जाएगा।" अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा।