महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ हुआ विश्वासघात: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास 'मातोश्री' में मुलाकात की। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुलाकात के बाद कहा, "महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। इसका हमें दुख है। जब तक वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, हमारा दुख दूर नहीं होगा।"
read more at इंडिया टीवी


