Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका ने चीन में तैनात सरकारी कर्मचारियों पर चीनी नागरिकों के साथ सेक्स पर लगाया बैन

short by रौनक राज / on Thursday, 3 April 2025
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने चीन में कार्यरत अपने सरकारी कर्मचारियों, उनके पारिवारिक सदस्यों और सुरक्षा मंज़ूरी वाले कॉन्ट्रैक्टर्स पर चीनी नागरिकों संग किसी भी तरह के रोमांटिक या यौन संबंध बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बकौल रिपोर्ट, अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने जनवरी में चीन छोड़ने से कुछ समय पहले यह नीति लागू की थी।