UP में महिला ने टोल बूथ में घुसकर की गुंडागर्दी, कर्मी को मारे थप्पड़-मुक्के, वीडियो हुआ वायरल
हापुड़ (यूपी) में एक महिला ने छिजारसी टोल प्लाज़ा पर दबंगई दिखाते हुए टोल बूथ के अंदर घुसकर टोलकर्मी को थप्पड़ व मुक्कों से मारा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। टोल प्रबंधन के अनुसार, महिला के वाहन के फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं था जिस वजह से उससे नकद टोल की मांग की गई जिसपर वह भड़क गई।
read more at ABP न्यूूज़


